Rajasthan Ration Dealer Bharti 2022 राजस्थान राशन डीलर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
Rajasthan Ration Dealer Bharti 2022 राजस्थान राशन डीलर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी : राजस्थान में राशन डीलर भर्ती का इंतजार कर रहे हैं अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर, राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी होने शुरू हो गए हैं। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जिले वाइज निकाले जाएंगे। इसके तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्य विभाग द्वारा जारी उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के दिशा निर्देश के तहत जिले में उचित मूल्य की दुकानों के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों को Rajasthan Ration Dealer Bharti 2022 के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन करना होगा। ऑफलाइन मोड में आवेदन करने हेतु अंतिम तिथि जिले वाइज अलग अलग निर्धारित की गई है फिलहाल इस भर्ती के तहत जोधपुर और भरतपुर जिले के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जैसे-जैसे अन्य जिलों के नोटिफिकेशन जारी होंगे हमारे द्वारा यहां जानकारी अपडेट कर दी जाएगी एवं नोटिफिकेशन डाउनलोड करने हेतु लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
Rajasthan Ration Dealer Bharti 2022 Age Limit
राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 45 वर्ष तक निर्धारित की गई है साथ ही इस भर्ती के लिए आयु सीमा की गणना आवेदन हेतु अंतिम तिथि को आधार मानकर की जाएगी।
- Minimum Age Limit : 21 Year
- Maximum Age Limit : 45 Year
Rajasthan Ration Dealer Bharti 2022 Education Qualification
Rajasthan Ration Dealer Bharti 2022 के लिए आवेदन करने हेतु आवेदक की “शैक्षणिक योग्यता स्नातक एवं कम्प्यूटर में Rajasthan Knowledge Corporation Limited (RKCL) या अन्य समकक्ष सरकारी संस्थान का तीन माह का आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त होना चाहिए। यदि उचित मूल्य के दुकानों के आवेदकों में कोई भी आवेदक स्नातक स्तर की शैक्षणिक योग्यता नहीं रखता है, तो ऐसी स्थिति में 12वीं कक्षा उतीर्ण आवेदकों के प्रार्थना पत्रों को भी आवंटन हेतु स्वीकार किया जा सकेगा। यदि आवेदक कम्प्यूटर में प्रशिक्षण प्राप्त नहीं हो तो आवेदन के आवेदक से यह घोषणा भी लिया जावेगा, कि वह चयनित होने के 06 माह की अवधि में ऐसा प्रशिक्षण प्राप्त कर लेगा व ऐसे चयनित व्यक्तियों को प्रशिक्षण प्राप्ति के बाद ही प्राधिकार पत्र दिया जावेगा।
How To Apply For Rajasthan Ration Dealer Bharti 2022
इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑफलाइन मोड में आवेदन करना होगा इसके लिए अभ्यर्थी अपने जिले के जिला रसद अधिकारी कार्यालय से ₹100 का भारतीय पोस्टल आर्डर जमा करवा कर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं साथ ही उसी कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन की अंतिम तिथि से पूर्व अपने एप्लीकेशन फॉर्म को जमा करा सकते हैं।
- जोधपुर : आवेदन पत्र दिनांक 16.08.2022 से कार्यालय समय में कार्यालय जिला रसद अधिकारी (प्रथम), जोधपुर, कलेक्टरेट परिसर, पावटा जोधपुर से 100/रूपए का भारतीय पोस्टल ऑर्डर जिला रसद अधिकारी (प्रथम), जोधपुर के पक्ष में प्रस्तुत कर प्राप्त किए जा सकते है। आवेदन पत्र इसी कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों सहित दिनांक 16.08.2022 से दिनांक 15.09.2022 को सायं 05:00 बजे तक जमा कराये जा सकेंगे।
- भरतपुर : आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस को कार्यालय समय मे जिला रसद अधिकारी कार्यालय से 100 रू का भारतीय पोस्टल ऑर्डर जमा कराकर प्राप्त किया जा सकेगा। आवेदन पत्र विहित रीति से भरे जाकर दिनाक 06/09/2022 से 20/09/2022 तक कार्यालय समय मे किसी भी कार्य दिवस मे पात्रता सबधी समस्त आवश्यक दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियो व घोषणा पत्र के साथ कार्यालय जिला रसद अधिकारी भरतपुर मे जमा करवाये जा सकेगे।
Application Fees
राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस को कार्यालय समय में जिला रसद अधिकारी कार्यालय से ₹100 का भारतीय पोस्टल आर्डर जमा करा कर प्राप्त कर सकते हैं।
आवेदनकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी
- शहरी क्षेत्र की उचित मूल्य की दुकान हेतु आवेदक उसी वार्ड का निवासी होना चाहिए, जिस वार्ड के उपभोक्ताओं को राशन सामग्री वितरण करनी है अर्थात उस उचित मूल्य दुकान की अधिकारिता क्षेत्र मे स्थित वार्ड्स में से किसी एक वार्ड का निवासी होना चाहिए।
- ग्रामीण क्षेत्र की उचित मूल्य दुकान के मामले में आवेदक उसी पचायत के किसी भी ग्राम या वार्ड का निवासी होना आवश्यक है जिस पंचायत में उचित मूल्य दुकान स्थित है। एक से अधिक योग्य आवेदन पत्रों के प्राप्त होने की स्थिति मे वरीयता उसी वार्ड के निवासी को दी जायेगी जिसमे उचित मूल्य की दुकान स्थित है।
- उचित मूल्य दुकान हेतु सभी श्रेणी के आवेदको की आयु 21 से 45 वर्ष होनी चाहिए अर्थात उचित मूल्य दुकान के आवेदन पत्र प्राप्त करने की अन्तिम तिथि को आवेदक की आयु 21 वर्ष से कम तथा 45 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए।
- Rajasthan Ration Dealer Bharti 2022 के लिए आवेदक की “शैक्षणिक योग्यता स्नातक एवं कम्प्यूटर में Rajasthan Knowledge Corporation Limited (RKCL) या अन्य समकक्ष सरकारी संस्थान का तीन माह का आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त होना चाहिए। यदि उचित मूल्य के दुकानों के आवेदकों में कोई भी आवेदक स्नातक स्तर की शैक्षणिक योग्यता नहीं रखता है, तो ऐसी स्थिति में 12वीं कक्षा उतीर्ण आवेदकों के प्रार्थना पत्रों को भी आवंटन हेतु स्वीकार किया जा सकेगा
- यदि आवेदक कम्प्यूटर में प्रशिक्षण प्राप्त नहीं हो तो आवेदन के आवेदक से यह घोषणा भी लिया जावेगा, कि वह चयनित होने के 06 माह की अवधि में ऐसा प्रशिक्षण प्राप्त कर लेगा व ऐसे चयनित व्यक्तियों को प्रशिक्षण प्राप्ति के बाद ही प्राधिकार पत्र दिया जावेगा।
- अधिक महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें
Important Links And Dates
| Apply Date For Jodhpur District | 16 August 2022 To 15 September 2022 |
| Apply Date For Bharatpur District | 06 September 2022 To 20 September 2022 |
Official Notification | Jodhpur (Click Here) Bharatpur (Click Here) |
| Application Form | जिला रसद अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं |
| Official Website | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जिले वाइज जारी किए जा रहे हैं जिसके कारण आवेदन करने की तिथि सभी जिलों के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है।
राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2022 के लिए आवेदक ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं संपूर्ण जानकारी बताई गई है।

यदि आपको किसी भी प्रतियोगी परीक्षा से सम्बंधित नोट्स या पीडीऍफ़ चाहिए तो आप हमे कमेंट कर सकते है।