Rajasthan CHO Bharti 2022 राजस्थान सीएचओ भर्ती का 3531 पदो पर नोटिफिकेशन जारी
Rajasthan CHO Bharti 2022 राजस्थान सीएचओ भर्ती का 3531 पदो पर नोटिफिकेशन जारी : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा समुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा पहली बार संविदा पर आधारित भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती कुल 3531 पदों पर निकाली गई है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 8 नवंबर 2022 से शुरू होंगे जो कि 7 दिसंबर 2022 तक चलेंगे। योग एवं इच्छुक अभ्यर्थी एसएसओ आईडी के माध्यम से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही राजस्थान सीएचओ भर्ती 2022 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी पोस्ट को अंत तक पढ़े एवं आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करने हेतु लिंक नीचे दिया गया है।
Rajasthan CHO Bharti 2022 Official Notification : Click Here

Rajasthan CHO Bharti 2022 Post Detail
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा सीएचओ के 3531 पर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी किया गया है, इसमें टीएसपी एरिया के 3071 पद रखे गए हैं एवं नॉन टीएसपी एरिया के 460 पद निर्धारित किए गए ।
- गैर अनुसूचित क्षेत्र : 3071 पद
- अनुसूचित क्षेत्र : 460 पद
Rajasthan CHO Bharti 2022 Age Limit
राजस्थान सीएचओ भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है साथ ही इस भर्ती के लिए आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2023 को आधार मानकर की जाएगी एवं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गई है जिसकी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन देखें ।
Age Limit For Rajasthan CHO Bharti 2022 : 21-40 Years
Rajasthan CHO Bharti 2022 Education Qualification
राजस्थान सीएचओ भर्ती 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता कुछ इस प्रकार निर्धारित है –
- B.Sc. in Community Health “OR”
- Nurse (GNM or B.Sc) “OR”
- Ayurveda Practitioner (BAMS) from a recognized university
- Registered in respective Rajasthan Nursing Council / Board of Indian Medicine Rajasthan in Rajasthan.
How To Apply For Rajasthan CHO Bharti 2022
इस भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं । आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लेवे जिससे कि उसे आवेदन के वक्त किसी भी प्रकार की समस्या ना हो और आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार की त्रुटि ना रह जाए , साथ ही इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे बताई गई है
- सबसे पहले आप लोगों को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
- वहां आप लोगों को “Recruitment Advertisment” का ऑप्शन देखने को मिलेगा आप लोगों को उस पर क्लिक करना है
- उसके बाद अगले पृष्ठ में आप लोगों के सामने वर्तमान में चल रही सभी भर्तियों की लिस्ट खुल जाएगी आप लोगों को “Rajasthan CHO Bharti 2022” के सामने अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आप लोगों को अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से लॉगिन कर लेना है ।
- लॉग इन करने के बाद आप लोगों के सामने राजस्थान CHO भर्ती 2022 के लिए आवेदन फॉर्म खुल जाएगा जिसमें पूछी गई सभी जानकारी आप लोगों को सही-सही भर देनी है और अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान कर देना है ।
- उसके बाद आप लोगों को अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना है और उस आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लेना है।
Application Fees
- सामान्य वर्ग एवं क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग /अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक हेतु : 450 रुपए
- राजस्थान के नॉन क्रीमलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आवेदक हेतु : 350 रुपए
- समस्त विशेष योग्यजन एवं राज्य के अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के आवेदन हेतु : 250 रुपए
- सभी वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से कम है, के लिए अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के समान ही परीक्षा शुल्क 250 रुपए देय होगा
Important Links And Dates
| Form Start Date | 08 November 2022 |
| Form Last Date | 07 December 2022 |
| CHO Syllabus And Exam Pattern | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
| Official Website | https://rsmssb.rajasthan.gov.in/ |
| Apply Online | Click Here |
| Join Telegram | Click Here |
राजस्थान सीएचओ भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 08 नवंबर 2022 से शुरू होंगे।
राजस्थान सीएचओ भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 07 दिसंबर 2022 रखी गई है।
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं संपूर्ण जानकारी ऊपर बताई गई है।

यदि आपको किसी भी प्रतियोगी परीक्षा से सम्बंधित नोट्स या पीडीऍफ़ चाहिए तो आप हमे कमेंट कर सकते है।