Rajasthan GNM Course 2023-24 : राजस्थान जीएनएम प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का नोटिफिकेशन जारी, यहां से करें आवेदन, Rajasthan GNM Nursing Admission Form 2023, Rajasthan General Nursing And Midwifery Notification Out, Official Notification, GNM Qualification, Selection Process : चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा राजस्थान जयपुर द्वारा जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सत्र 2023-24 में प्रवेश हेतु विस्तृत विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। इसमें राजकीय/निजी नर्सिंग स्कूल में प्रवेश के लिए दिनांक 10 दिसंबर 2023 सुबह 10:00 बजे से लेकर 25 दिसंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं योग्य विद्यार्थी Rajasthan GNM Course एडमिशन सत्र 2023-24 के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। Rajasthan GNM Course से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी पोस्ट को अंत तक पढ़े साथ की विस्तृत नोटिफिकेशन डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिया गया है।

Rajasthan GNM Course 2023-24 [Admission Form]
राजस्थान जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सत्र 2023-24 के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 10 दिसंबर 2023 से शुरू होंगे जो की 25 दिसंबर 2023 तक चलेंगे। राजस्थान के राजकीय एवं निजी नर्सिंग स्कूल में प्रवेश हेतु इच्छुक महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी दोनों इस पाठ्यक्रम के लिए ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। राजस्थान जीएनएम पाठ्यक्रम की अवधि 3 वर्ष की होगी जिसमें 6 वर्ष की इंटर्नशिप शामिल है। इसमें कुल सीटों की संख्या संस्थाओं द्वारा काउंसलिंग से पूर्व विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी एवं इसमें महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों की सीटों की संख्या का अनुपात 80:20 होगा और किसी वर्ग में महिला अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने पर उस वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी से सीट भरी जाएगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी Rajasthan GNM Training Course 2023-24 के लिए चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं राजस्थान जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट www.rajswasthya.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं साथ ही आप लोग अपने किसी नजदीकी मित्र और सीएससी नेटवर्क के माध्यम से भी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Rajasthan GNM Course 2023-24 Qualification
Rajasthan General Nursing and Midwifery Training Course Session 2023-24 के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर से अथवा इसके द्वारा जारी अनुदेशिका के अनुसार मान्यता प्राप्त बोर्ड सीनियर सैकेण्ड्री परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जीव विज्ञान वर्ग (फिजिक्स, कैमेस्ट्री व बॉयलोजी) विषय ग्रुप के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देय होगी, यदि उपरोक्त विज्ञान वर्ग के योग्यता वाले अभ्यर्थी किसी वर्ग / श्रेणी में उपलब्ध नहीं होंगे, तो शेष रिक्त रही सीटों हेतु अन्य विषय वर्ग से उत्तीर्ण उसी जाति वर्ग / श्रेणी के अभ्यर्थियों को सम्मिलित कर मेरिट के आधार पर चयन किया जा सकेगा। सामान्य व अन्य पिछडा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 40 प्रतिशत एवं अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के वर्ग के अभ्यर्थियों के लिये 35 प्रतिशत न्यूनतम प्राप्तांक अनिवार्य है (अंक तालिकाओं की सत्यापित प्रति, यदि पूरक परीक्षा उत्तीर्ण हो, तो दोनो परीक्षाओं (मुख्य व पूरक) की, अंक तालिकाऐ ऑनलाईन आवेदन के साथ स्केन कर अपलोड करें)।
Rajasthan GNM Course 2023-24 Age Limit
दिनांक 31.12.2023 को न्यूनतम 17 वर्ष एवं अधिकतम 28 वर्ष (पुरूषों हेतु) तथा न्यूनतम 17 वर्ष एवं अधिकतम 34 वर्ष (महिलाओं हेतु) होनी चाहिए। अनुसूचित जाति/जनजाति / अन्य पिछडा वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार 5 वर्ष की छूट दी जावेगी। विभागीय कोटे में प्रवेश हेतु स्थायी कार्मिक अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 35 वर्ष होगी किन्तु स्थायी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होगी।
Rajasthan GNM Admission Form Application Fees
Rajasthan GNM Admission Form के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है, जैसे की सामान्य, अति पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 220 रुपए निर्धारित किए गए हैं और अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के लिए आवेदन शुल्क 110 रुपए रखा गया है। अभ्यर्थी अवधेश शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम/ईमित्र/सीएससी नेटवर्क से कर सकते हैं।
| General/OBC/EWS | ₹220/- |
| SC/ST | ₹0/- |
Rajasthan GNM Course Fees (Per Year)
Rajasthan GNM Course के लिए फीस कुछ इस प्रकार रखी गई है –
| Boys Gen, OBC, Creamy layer candidates | 10,000/- रूपये प्रतिवर्ष |
| SC, ST, MBC, EWS, Non Creamy layer OBC and Female candidates | 4,000/- रूपये प्रतिवर्ष |
| निजी प्रशिक्षण स्कूल | 50,000/- रूपये प्रतिवर्ष |
| कांउसलिंग फीस | 500/- रूपयें (NON REFUNDABLE) |
राजस्थान जीएनएम कोर्स से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें
- राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मापदण्डों के अनुसार सभी राजकीय एवं निजी नर्सिंग स्कूलों में महिला व पुरुष अभ्यर्थियों के प्रवेश / चयन का अनुपात 80:20 होगा। किसी वर्ग में महिला अभ्यर्थी उपलब्ध नही होने पर उसी वर्ग के पुरूष अभ्यर्थियों से सीटे भरी जावेगी।
- Rajasthan GNM Course की अवधि 3 वर्ष रहेगी जिसमें 6 माह की इन्टर्नशिप भी शामिल है। जीएनएम प्रशिक्षण की अवधि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत स्थाई कार्मिकों के लिए भी तीन वर्ष निर्धारित है।
- राजस्थान जीएनएम कोर्स कुल सीटों की संख्या और संस्थाओं की संख्या काउंसलिंग से पूर्व विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी
- अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन करने के पश्चात् विभाग द्वारा तैयार की गई राज्य स्तरीय / जिला स्तरीय मेरिट के आधार पर ऑनलाईन काउंसलिंग के पश्चात् योग्य पाये गये अभ्यर्थी को उनके विकल्पानुसार प्रशिक्षण केन्द्रो में रिक्त सीटों पर वरीयतानुसार प्रशिक्षण केन्द्र का आवंटन किया जावेगा।
- Rajasthan GNM Course ऑनलाईन आवेदन पत्र ई-मित्र / सीएससी नेटवर्क पर एवं विभागीय वैबसाईट के माध्यम से भरे जा सकते है। विभागीय वैबसाईट विस्तृत विज्ञप्ति तथा आवेदन www.rajswasthya.nic.in पर उपलब्ध है।
Rajasthan GNM Course 2023-24 Important Links
| Rajasthan GNM Admission 2023 Official Notification | Click Here |
| Rajasthan GNM Course Admission Form Start Date | 10 December 2023 |
| Rajasthan GNM Course Admission Form Last Date | 25 December 2023 |
| Apply Online | Click Here |
| Official Website | rajswasthya.nic.in |
| Join Whatsapp Group | Click Here |
Rajasthan GNM Course 2023-24 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे?
राजस्थान जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सत्र 2023-24 के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 10 दिसंबर 2023 से शुरू होंगे जो की 25 दिसंबर 2023 तक चलेंगे।
Rajasthan GNM Course की अवधि कितनी रहेगी?
राजस्थान जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की अवधि 3 वर्ष तक रहेगी जिसमें 6 महीने की इंटर्नशिप होगी विस्तृत जानकारी के लिए पोस्ट को पढ़ें।

यदि आपको किसी भी प्रतियोगी परीक्षा से सम्बंधित नोट्स या पीडीऍफ़ चाहिए तो आप हमे कमेंट कर सकते है।