Saturday, 4 May 2024

Navy Agniveer MR Recruitment 2024: इंडियन नेवी अग्निवीर एमआर भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी

Navy Agniveer MR Recruitment 2024: इंडियन नेवी अग्निवीर एमआर भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसके लिए अविवाहित पुरुष और अविवाहित महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं इंडियन नेवी अग्नि वीर भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मई 2024 से शुरू होंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 27 मई 2024 रखी गई है।

Navy Agniveer MR Recruitment 2024: इंडियन नेवी अग्निवीर एमआर भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी

Navy Agniveer MR Recruitment 2024 Notification

इंडियन नेवी अग्निवीर एमआर 02/2024 बैच के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है जो उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन द्वारा निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मई से 27 मई 2024 तक भरे जाएंगे इस भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क

इंडियन नेवी अग्निवीर एमआर भर्ती 2024 में सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 649 रुपए देना होगा अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

आयु सीमा

इंडियन नेवी अग्निवीर एमआर भर्ती 2024 के लिए अभ्यर्थी का जन्म 1 नवंबर 2003 से 30 अप्रैल 2007 के बीच होना चाहिए इसमें यह दोनों तिथि भी सम्मिलित की गई है।

शैक्षणिक योग्यता

इंडियन नेवी एमआर भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा न्यूनतम 50% अंकों के साथ पास होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

इंडियन नेवी एमआर भर्ती 2024 के लिए अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित एग्जाम, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा।

कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा

  • कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा में कुल 50 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  • यह प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा एवं सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
  • प्रश्न पत्र में दो खंड होंगे जिसमें पहला खंड विज्ञान एवं गणित का और दूसरा खंड सामान्य जागरूकता का होगा।
  • प्रश्न पत्र का स्तर 10वीं कक्षा का होगा और प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 30 मिनट का समय मिलेगा।
  • प्रश्न पत्र में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग एक चौथाई भाग रखी गई है।

How to Apply Navy Agniveer MR Recruitment 2024

इंडियन नेवी अग्निवीर एमआर भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में आवेदन करना होगा Indian Navy Agniveer MR Recruitment 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है।

  • सबसे पहले इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट agniveernavy.cdac.in पर जाना है।
  • इसके बाद ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पूरा पढ़ लेना है और फिर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है फिर आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • आवेदन फॉर्म को पूरा भरने के बाद फाइनल सबमिट कर देना है और इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।

महत्वपूर्ण लिंक

Start Navy Agniveer MR Recruitment 202413 May 2024
Last Date Online Application form27 May 2024
Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

No comments:

Post a Comment

यदि आपको किसी भी प्रतियोगी परीक्षा से सम्बंधित नोट्स या पीडीऍफ़ चाहिए तो आप हमे कमेंट कर सकते है।